फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डंपर में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
फोटो 22आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मी व मौके पर मौजूद लोग।स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र में शनिवार शाम नेशनल हाईवे नंबर 11 पर रोड़ी डस्ट भरे एक डंपर में अचानक आग लग गई। यह घटना रोहताश कॉलेज के पास शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। इस दौरान ड्राइवर ने वाहन रोककर छलांग लगा दी जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते डंपर का पीछे का हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। इसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। जिस पर करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इस दौरान हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें