फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

विज्ञापन
फोटो नंबर- 34नारनौल में शनिवार को आसमान में छाए बादल और सर्दि से बचाव कर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में शीतलहर चलने और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 14 डिग्री सेल्सियस के साथ नारनौल के दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा। आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट, शीतलहर और पाला जमने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणाली के अनुसार क्षेत्र में तापमान में गिरावट बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि अगर तेज गति से हवाएं चलती है तो पाला जमने की संभावना बनी रहेगी। वहीं अगर हवाएं शांत रहती है तो सघन कोहरा देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 6 व 9 जनवरी को मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा। वहीं 9 व 10 जनवरी को क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें