फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धौलेड़ा में आज होगी जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18एंजेल, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। गांव धौलेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में 22 नवंबर को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह है। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में केवल जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

सहसचिव नरेश ढिल्लों ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे होगा। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना विकसित करना और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है।

जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे थे। उम्मीद है हमारी टीम बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। प्रतियोगिता में पदक जीतना लक्ष्य है। -निशा, खिलाड़ी
विज्ञापन


स्कूल स्टेट खेल में जिला स्तर पर हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उम्मीद है इस बार भी बेहतर करने में सफल रहेंगे। जिला स्तर पर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एक अच्छी पहल है, इससे महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते हैं। -एंजेल, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें