फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजस्व विभाग में लागू होगी डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली

विज्ञापन
फोटो 9राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते भू-अभिलेख विभाग के निदेशक यशपाल यादव।स्रोत:प्रश
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

भू-अभिलेख विभाग के निदेशक यशपाल यादव ने कहा कि सभी तहसील कार्यालय में वीसी रूम सहित तमाम प्रकार के डिजिटल उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला महेंद्रगढ़ से डिमांड मिल चुकी है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में राजस्व अधिकारियों की स्वयं मूल्यांकन रिपोर्ट उनके द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर सीधे कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से तैयार की जाएगी। इस नई व्यवस्था में प्रणाली स्वयं कार्य प्रदर्शन के आधार पर साढे सात अंक देगी। शेष ढाई अंक उपायुक्त के विवेक पर निर्भर करेंगे।
विज्ञापन

एक साल बाद राजस्व विभाग का कोई भी कार्य मैनुअल तरीके से नहीं होगा। वें शुक्रवार को लघु सचिवालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली भी मौजूद थीं।
निदेशक ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की। इसमें नारनौल में चल रहे चकबंदी कार्य की प्रगति, रोवर आधारित सीमांकन की लंबित रिपोर्ट और पोर्टल पर दर्ज आवेदनों के निपटान पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने नव-नियुक्त पटवारियों के कार्य आवंटन और युवा आपदा मित्र जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। अंत में उन्होंने सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों से पेपरलेस रजिस्ट्रेशन के संबंध में फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें