फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिगड़ती लाइफस्टाइल बढ़ा रहा लीवर के फैटी व डैमेज की समस्या

विज्ञापन
फोटो संख्या:68 शहर के नागरिक अस्पताल में काउंटर पर दवा लेते मरीज। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतें लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यहां लीवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं और रोजाना करीब 50 मरीज इस परेशानी को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें फैटी लीवर और लीवर खराब होने के मामले अधिक हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि शारीरिक श्रम की कमी, जंक फूड का बढ़ता सेवन और घंटों स्क्रीन के सामने बैठने की आदत इस समस्या की मुख्य वजह बन रही है। लोग मशीनों पर निर्भर होते जा रहे हैं जिससे उनकी शारीरिक गतिविधियां बेहद कम हो गई हैं। इसका सीधा असर लीवर पर पड़ रहा है, क्योंकि शरीर में जमा फैट उपयोग में नहीं आ पाता और लीवर में जमा होने लगता है।
सर्जन डॉ. संदीप यादव ने बताया कि फैटी लीवर से शरीर भोजन को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता जिससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं। उन्होंने सलाह दी कि हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या व्यायाम करना चाहिए। साथ ही शराब, तैलीय भोजन, जंक फूड और धूम्रपान से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का यह भी कहना है कि सुबह के समय फल, दूध और दही जैसे पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। मोबाइल और टीवी के अत्यधिक उपयोग से बचकर जीवनशैली में सुधार लाने से लीवर की समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें