फोटो 8 नारनौल में देर रात नाकों का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए महेंद्रगढ़ पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर जांच की जिसमें शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 17 चालकों के मौके पर ही चालान काटे गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एचएस दून और पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत चलाए गए इस विशेष अभियान का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। संवाद