फोटो संख्या:51 पालड़ी पनिहारा स्थित मैदान में पिच तैयार करती टीम। संवाद
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी पनिहारा स्थित बाबा रूपदास खेल स्टेडियम में 24 जनवरी को बाबा रूपदास क्रिकेट कप 2026 का आयोजन किया जाएगा।
क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेने के लिए 16 टीमों ने पंजीकरण कराया है। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत समिति चेयरमैन विजय लक्ष्मी व सुरेंद्र कुमार करेंगे।
खेल समिति प्रधान विजयपाल फौजी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 जनवरी को सुबह 10 बजे शुरू होगा। क्रिकेट के साथ राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।
इसके बाद 29 जनवरी को 55 किलोग्राम भारवर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता व 30 जनवरी को राष्ट्रीय कबड्डी पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता कराई जाएगी। संवाद