कनीना। गांव गुढ़ा में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच विधिवत हवन किया गया। हवन के उपरांत भंडारे के आयोजन किया गया। कथा समापन पर अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक छबीले छैल बिहारी महाराज ने श्रीराम कथा के समापन पर हवन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को हवन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान आयोजक घनश्याम अग्रवाल, मुरलीधर अग्रवाल, धर्मपाल दीक्षित एडवोकेट, शिवचरण, विजय जांगड़ा, समय सिंह यादव अनेक लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद