फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस रूटों की स्थिति की समीक्षा के लिए कमेटी गठित, 15 दिनों में पूरी होगी जांच

विज्ञापन
फोटो संख्या:86- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए वीरवार को राज्य परिवहन विभाग की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी बस रूटों की स्थिति की समीक्षा करेगी और जहां जरूरत से ज्यादा या कम बसें चल रही हैं, वहां रैशनलाइजेशन कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

कमेटी का नेतृत्व हरियाणा रोडवेज डिपो नारनौल के महाप्रबंधक देवदत्त करेंगे। वहीं कमेटी में मुख्य निरीक्षक, यातायात प्रबंधक और जांच स्टाफ को शामिल किया गया है। जांच कमेटी विभिन्न रूटों पर जाकर बसों की जांच करेगा और यात्रियों व सवारियों की स्थिति का आंकलन कर रिपोर्ट सौंपेगी।
सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने भी अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राज शेखर को पत्र लिखा था। पत्र में सांसद ने उल्लेख किया था कि राज्य में बस रूटों के असंतुलित संचालन के कारण रोडवेज विभाग को लगातार घाटा बढ़ रहा है और आम यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी रूटों की समीक्षा कर बसों का संतुलित पुनर्वितरण करने की मांग की थी।
विज्ञापन

वर्जन
यह मामला उनके संज्ञान में आया है। कई रूटों पर बसें ज्यादा हैं जबकि सवारियां कम हैं और कुछ रूटों पर सवारियां ज्यादा होने के बावजूद बसों की संख्या कम है। इसी को देखते हुए जीएम रोडवेज को कमेटी का गठन कर बस रूटों के रैशनलाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।-कैप्टन मनोज कुमार, जिला उपायुक्त
-वर्जन
कमेटी में मुख्य निरीक्षक, ट्रैफिक मैनेजर और चेकिंग स्टाफ को शामिल किया गया है। जांच और रिपोर्ट की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चलेगी और सभी रूटों की समीक्षा के बाद परिवहन व्यवस्था को संतुलित किया जाएगा। टीम की और से कार्य शुरू कर दिया गया है और इसमें करीब 15 दिन का समय लगेगा। -देवदत्त, महाप्रबंधक, राज्य परिवहन नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें