फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शातिर ठग ने प्रवक्ता को झांसे में लेकर लगा दी 25 हजार रुपये की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शातिर ठग ने गांव दौंगड़ा जाट निवासी एक व्यक्ति को झांसे में लेकर 25 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए राशि दिलाने की गुहार लगाई है। शहर पुलिस थाने को दी शिकायत में गांव दौंगडा जाट निवासी दशरथ ने बताया कि वह शिक्षा विभाग हरियाणा में नौकरी करता है। अब उसकी पोस्टिंग गांव चांदवास चरखी दादरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित प्रवक्ता के पद पर है। 23 अक्तूबर को वह स्कूल से अपने घर आया था तो रास्ते में आते समय एक फोन आया तथा ठग ने अपने आपको नवीन शर्मा बताया। आरोपी ने कहा कि उसका लड़का जयपुर हास्पिटल में एडमिट है और उसे तुरंत 25 हजार रुपये भेजने हैं ताकि उसका इलाज हो सके। आरोपी ठक की के झांसे में आकर उसने 25 हजार रुपये की राशि गूगल पे के माध्यम से उसे भेज दी। उसके बाद उसने कुछ देर बाद उसने उपरोक्त दोनों नंबर पर दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो वो नंबर व जिस पर पैसे भेजे थे वो दोनों नंबर बंद आए। शातिर ठग ने उसके साथ धोखाधडी करके उससे 25 हजार रुपये की चपत लगाई है। उसके बाद उसने साइबर डेस्क पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोपी को पकड़कर उसके रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें