नारनौल। उप मंडल अधिकारी अनिरुद्ध यादव ने शनिवार को कार्यालय में सैनी सभा प्रधान बिशन सैनी व उप प्रधान रोहतास सैनी को सरकार की ओर से जारी 22 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पूर्व में घोषित 11 लाख रुपये व हाल ही में आयोजित महाराजा शूर सैनी जयंती कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव द्वारा घोषित 11 लाख रुपये की सहायता राशि को मिलाकर कुल 22 लाख रुपये की राशि सैनी सभा को प्रदान की गई है।