फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पाली पीएचसी के नए भवन के लिए 4.30 करोड़ का बजट मंजूर, जनवरी से शुरू होगी निर्माण

विज्ञापन
फोटो संख्या:65 गांव पाली ​स्थित पीएचसी का जर्जर भवन। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नए भवन के लिए 4.30 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल गई है। जिम्मेदारों का दावा है कि करीब एक एकड़ में बनने वाले नए भवन के लिए जनवरी से ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद करीब दस गांवों की दो लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


गांव स्थित पीएचसी के पुराने भवन को कंडम घोषित किया जा चुका है। इस कंडम भवन में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। भवन की हालत जर्जर हो चुकी है और इसकी दीवारों में दरारें आई हैं। साथ ही, कहीं पर मलबा झड़ रहा है और चिकित्सा सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
अब नए साल में विभाग की ओर से ग्रामीणों को चिकित्सा का तोहफा दिया जाएगा। नए भवन निर्माण के लिए विभाग 4 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट जारी किया है। अब नए साल में भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक साल में ही ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पीएचसी के बनने से पाली के साथ लावन, भुरजट, जांट, धौली, झांखड़ी, मालड़ा, भगड़ाना, आदलपुर आदि ग्रामीणों को पास में ही सामान्य चिकित्सा मिलेगी। इसके लिए उन्हें शहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ग्रामीणों का आवागमन में लगने वाला खर्च भी बचेगा और निशुल्क उपचार भी मिलेगा।
-

ग्राम पंचायत की ओर से पूरी की गई प्रक्रिया
ग्राम पंचायत पाली के सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से नए भवन निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि प्रदान की गई है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन तैयार होगा। भवन बनने के बाद करीब आसपास के गांवों की दो लाख की आबादी को ग्राम स्तर पर सुविधाएं मिल पाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. आकाश को इस परियोजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया और अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-
वर्जन:
ग्रामीणों को पास में ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए पाली पीएचसी के भवन का भी पुनर्निर्माण कराया जाएगा। निर्माण की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं और अब नए साल में 4.30 करोड़ की लागत से ग्रामीणों को पीएचसी की सौगात मिलेगी। -कंवर सिंह, विधायक, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:65 गांव पाली स्थित पीएचसी का जर्जर भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें