09jjrp15- झज्जर। सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल। संवाद
झज्जर। रेवाड़ी रोड पर एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन घायल हो गए। गांव सिलाना निवासी भाई-बहन संदीप व सुषमा मोटरसाइकिल पर झज्जर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान जब वह पंचनद चौक से शहर की तरफ चले तो एक पीछे से एक निजी बस चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद