सतनाली। महेंद्रगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से दो नवंबर को गांव बारड़ा स्थित द किंग्स वे बॉक्सिंग अकादमी में जिला स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
अकादमी संचालक कुलदीप लाम्बा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। महेंद्रगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष जय सिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 1986 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होनी चाहिए। संवाद