फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीमन बैंक में डेढ़ साल बाद 6 हजार लीटर का नाइट्रोजन वर्टिकल टैंक स्थापित

Sat, 28 Mar 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 03 वर्टिकल टैंक से तरल नाइट्रोजन निकालकर दिखाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित पशुपालन विभाग के सीमन बैंक में डेढ़ साल पहले पहुंचा 6 हजार लीटर क्षमता का तरल नाइट्रोजन वर्टिकल टैंक स्थापित करा दिया गया है। इससे रेवाड़ी और नारनौल में स्थित सीमन बैंक और पशु संस्थानों पर समय से तरल नाइट्रोजन मुहैया कराया जा सकेगा। तरल नाइट्रोजन का इस्तेमाल सिमन को शीतल व सुरक्षित रखने में होता है।
विज्ञापन

सीमन बैंक में पहले 4 हजार लीटर क्षमता वाला टैंक मौजूद था जो काफी पुराना हो गया है। इसके कारण मुख्यालय की ओर से गुजरात के कलोल क्षेत्र में स्थित आइनोक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से दूसरा छह हजार लीटर क्षमता का तरल नाइट्रोजन वर्टिकल टैंक डेढ़ वर्ष पहले मंगाया गया था।
सीमन बैंक के असिस्टेंट मुकेश कुमार ने बताया कि इस वर्टिकल टैंक की कीमत 20,79,750 रुपये है। पूरे प्रदेश में हिसार व नारनौल के लिए गुजरात से दो टैंक भेजे गए थे। टैंक के आने से इसे स्थापित किए जाने तक कंपनी को 10 से अधिक रिमांइडर भेजे जा चुके थे क्योंकि इस टैंक की इंस्टॉलेशन कंपनी के इंजीनियर की ओर से ही की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिसर में पहले से मौजूद 4 हजार लीटर क्षमता कर एलएन-2 टैंक काफी पुराना हो चुका है। उसमें गैस रिसाव की समस्या है। ऐसे में सप्लाई व टैंक में बार-बार तरल नाइट्रोजन भरवाने में हर माह करीब 1 लाख की लागत आती थी।
अब नए टैंक के स्थापित होने से काम में तेजी तो आएगी। साथ ही इसमें एक माह में दो बार व दूसरे माह में एक बार ही गैस भरवानी पड़ेगी। इससे विभाग का हर माह करीब 30 हजार रुपये बचेगा।
बॉक्स:
203 संस्थाओं में होती है सप्लाई
सीमन बैंक से नारनौल की 143 और रेवाड़ी की कुल 60 पशु संस्थाओं व अस्पतालों में तरल नाइट्रोजन की सप्लाई की जाती है। विभाग को सीमन से वित्त वर्ष 2023-24 में 85,09,840 रुपये, 2024-25 में 85,09,350 रुपये और 2025-26 में 84,92,840 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व कम होने का सबसे बड़ा कारण सेक्स सॉर्टेड सीमन का न होना है।
वर्जन
एलएन-2 वर्टिकल टैंक स्थापित करवा दिया गया है। अब पूर्व में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी ही, साथ ही विभाग का पैसा भी बचेगा। अब टैंक को सुरक्षित करने के लिए इसके चारों ओर लोहे की ग्रिल लगवाई जाएंगी।-डॉ. बलजीत, सीमन बैंक अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें