फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के मुख्य बाजारों व वार्डों में लगा 50 टन कूडा का ढेर

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- मोहल्ला पड़ाव में  लगा गंदगी का ढेर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्य बाजारों और कई वार्डों में जगह-जगह करीब 50 टन कूड़ा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू के कारण दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पर्व के दौरान बाजारों और मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसके बाद पूजा सामग्री, खाद्य पदार्थों के अवशेष, पॉलिथीन और अन्य कचरा सड़कों के किनारे जमा हो गया। कई जगह कूड़ेदान भरने के बाद लोग खाली स्थानों पर कचरा डाल रहे हैं। इससे शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है।
नगर पालिका की डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के कर्मचारी कचरा प्वाइंटों से कूड़ा उठाने में जुटे हैं, लेकिन अधिक मात्रा होने के कारण सफाई व्यवस्था सामान्य होने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने जताई नाराजगी
दुकानदार नरेश, उत्तम, दिनेश, हनुमान और प्रदीप ने कहा कि त्योहारों से पहले और बाद में विशेष सफाई अभियान चलना चाहिए था। दुकानों के सामने कूड़े के ढेर से ग्राहक भी परेशान हैं। उन्होंने अतिरिक्त कर्मचारी और वाहन लगाने की मांग की। लोगों ने कहा कि गर्मी और बूंदाबांदी के बीच गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।


वर्जन:
नगर पालिका की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए सफाई कार्य जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों से डोर-टू-डोर एजेंसी के कर्मचारियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी लगाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। एजेंसी के कर्मचारियों की वार्डों में ड्यूटी लगाई जाए। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:66- मोहल्ला पड़ाव में  लगा गंदगी का ढेर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें