फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिशन बुनियाद के तहत 9वीं कक्षा का सत्र शुभारंभ

Mon, 15 Jul 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63-राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल कनीना में मिशन बुनियाद के तहत नौवीं कक्षा का सत्र का श
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में वर्ष 2024-25 के तहत मिशन बुनियाद की कक्षा नौंवी का शुभारंभ प्राचार्य सुनील खुडानिया ने किया। उन्होंने कहा कि मिशन बुनियाद हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन

योजना के तहत कक्षा नौंवी से आईआईटी और नीट की कोचिंग कक्षा शिक्षण के साथ-साथ दी जाती है। यह कनीना खंड का एकमात्र ऐसा स्कूल है जिसमें मिशन बुनियाद के तहत कक्षाएं लग रही हैं।
प्राचार्य ने खुडानिया ने बताया कि आज का समय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु अपने आप को सक्षम करने का है। विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों पर परीक्षाओं की तैयारी करनी होती है इसके लिए मिशन बुनियाद एक अच्छा मंच है। मिशन बुनियाद के अंतर्गत, नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना है। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार व पूनम बाला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें