फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में अब तक 98149 मीट्रिक टन बाजरे की हुई खरीद

Wed, 23 Oct 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01नारनौल की नई अनाज मंडी में बाजरे का उठान करते मजदूर। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ की विभिन्न मंडियों में खरीफ फसल की सरकारी खरीद सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा सरकार किसानों का बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद रही है। जिले की सभी मंडियों में 77 फीसदी उठान हो चुका है।
विज्ञापन

किसानों को खरीद के संबंध में समय-समय पर सही सूचना दी जा रही है। जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण करवाया था, उन किसानों का बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला की सभी मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। गेट पास के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। इस बार किसानों की सहूलियत के लिए पोर्टल भी जारी किया गया है, जिस पर किसान खुद भी अपना गेट पास जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जिला में हरियाणा वेयरहाउस तथा हैफेड की ओर से बाजरे की खरीद की जा रही है। 22 अक्तूबर को 2575.35 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई। जिले में अब तक 98149.6 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर को नारनौल अनाज मंडी में 566, अटेली में 471.45, नांगल चौधरी में 187, महेंद्रगढ़ में 324.9, कनीना में 826 व सतनाली में 200 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 75497.6 मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें