फोटो नंबर-14यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ दया नगर गली नंबर तीन में शिव शंकर सेन के निवास पर किया गया। आचार्य अश्वनी शर्मा द्वारा पूजा अर्चना करवा कर हनुमान चालीसा के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की। इस मौके पर मंडल के प्रमुख सदस्य नवीन बंसल ने मुकेश मां को बालाजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय सिंघल, विष्णु, संजय अग्रवाल, शुभम सेन, प्रवेश अग्रवाल, मंजू देवी, सुमित्रा देवी, शकुंतला देवी, निर्मला देवी व वर्षा देवी आदि मौजूद रहे।