फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी के 98 संभावित मरीजों की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- गांव गाहड़ा में टीबी की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
कनीना। गांव गाहड़ा में आयोजित टीबी जागरूकता में कुल 98 संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें से दस मरीजों के बलगम के सैंपल लेकर जांच के लिए नागरिक अस्पताल कनीना की लैब में भेजे गए। कैंप के दौरान टीबीएचवी युद्धवीर एवं स्वास्थ्य कर्मी राजबीर ने ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षणों, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से लगातार खांसी बनी हुई है, तो उसे तुरंत बलगम की जांच अवश्य करानी चाहिए। टीबी शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है, जैसे गले में गांठ, फेफड़ों की टीबी अथवा हड्डियों की टीबी, इसलिए समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें