फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना लोक अदालत में 98 मामलों का हुआ निपटारा

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- कनीना न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत केसों की सुनवाई करते जज विशेष गर्
विज्ञापन
कनीना। कस्बा स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कनीना न्यायालय के जेएमआईसी विशेष गर्ग ने मामले सुने और उनका निपटारा किया। लोक अदालत बेंच के पास 1388 मामले आए। इनमें से 98 मामलों का आपसी सहमति के आधार पर मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

निपटाए गए मामलों में बैंक रिकवरी के 6, एनआई एक्ट के 5, आपराधिक प्रकृति के 48, सिविल के 13 व अन्य श्रेणियों के 26 मामले शामिल किए गए। इन सभी मामलों में 32,06,907 रुपये सेटलमेंट अमाउंट निर्धारित की गई। जेएमआईसी विशेष गर्ग ने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्ति का सरल, सुलभ और प्रभावी माध्यम है।
लोक अदालत के माध्यम से विवादों का शीघ्र निपटारा होने से आमजन के समय, धन और श्रम की बचत होती है। उन्होंने अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में आपसी सहमति से सुलझाने की अपील की। पूर्व प्रधान ओम प्रकाश रामबास ने कहा कि लोक अदालत में किसी भी पक्ष की न तो जीत होती है और न ही हार।
विज्ञापन

आपसी समझौते से विवाद का स्थायी समाधान होता है और इससे भविष्य की रंजिश भी समाप्त हो जाती है। लोक अदालत के दौरान बार प्रधान मंजीत यादव, पूर्व प्रधान संदीप यादव, ओपी रामबास, हरीश गाहड़ा, अधिवक्ता सुमन यादव, मीनाक्षी यादव, योगेश गुप्ता, दिनेश यादव, विक्रम ककराला, राकेश मानपुरा आदि मौजूद रहे।

बिजली बिल ठीक कराने के लिए सचिवालय पहुंची महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें