अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। कनीना में बार के चुनावों को लेकर वीरवार को नाम वापसी के बाद प्रधान और सचिव के लिए 5 अप्रैल को चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी श्रीकृष्ण यादव और एपीओ विजय सिंह यादव ने बताया कि 28 मार्च को सांय 4 बजे तक नाम वापसी का समय था। जिसमें प्रधान पद के लिए पांच आवेदनों में से अधिवक्ता संदीप, रमेश कौशिक, वेदप्रकाश गुर्जर ने नामांकन वापस ले लिया।
प्रधान पद के लिए रामनिवास शर्मा और हरीश गाहड़ा के मध्य मुकाबला होगा। उप प्रधान के लिए अधिवक्ता मंजीत सिंह, वेद प्रकाश गुर्जर, अखिल कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद प्रविंद्र कुमार को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा सचिव पद के लिए सतीश ढाणा, पवन यादव में मुकाबला होगा। सह सचिव के लिए शिवचरण शर्मा और कोषाध्यक्ष के लिए रघुराज सिंह का एक एक ही आवेदन हुआ था।जिस कारण इन दोनों को सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। मैदान में डटे उम्मीदवारों के मध्य 5 अप्रैल को बार का चुनाव होगा। जिसमें अधिवक्ता सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। उसके परिणाम जारी किया जाएगा। अधिवक्ता श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए एक-एक आवेदन होने से उनका निर्विरोध चुनाव माना जा रहा है।