फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान दिवस पर आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी में स्टॉल लगाकर देंगे जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय वीरवार 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाएगा। जन जन हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय नामक इस आयोजन के दिन जारी शोध कार्यों की जानकारी विभागों के स्टाल पर मिलेगी। स्कूलों व कॉलेजों की टीम भी स्टाल लगाकर अपने साइंस मॉडल्स प्रदर्शित करेंगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने बताया कि वीरवार को साइंस डे मनाया जाएगा। इस प्रयास के पीछे हमारा उद्देश्य है कि विश्वविद्यालय में जारी अध्ययन और शोध कार्यों के साथ-साथ संसाधनों के विकास से आमजन को अवगत कराया जाए। विज्ञान दिवस के इस आयोजन में दो विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहे है। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के प्रो. एसएस चौहान विशेष अतिथि होंगे। समारोह में राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला (एनपीएल) दिल्ली के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक प्रो. आरके कोटनला विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी तरह की कोई औपचारिता की जरूरत नहीं है। विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों, स्थानीय स्कूलों, महाविद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक अपनी खोज, विभिन्न उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में लगने वाले स्टॉल पर जहां विज्ञान विषय के विभाग अपने रिसर्च कार्यों का प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक विज्ञान से जुड़े विभाग अपने सामाजिक सरोकारों पर आधारित अध्ययन, अध्यापन से संबंधित शोध कार्य, पुस्तकें और माडल्स आदि का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें