अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। नगरपालिका के चेयरपर्सन सतीश जेलदार और वाइस चेयरमैन अशोक ठेकेदार वीरवार को कार्यभार संभालेंगे। इससे पूर्व बाबा मोलडनाथ आश्रम प्रांगण में जनसभा आयोजित की जाएगी। उनके दायित्व ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह उनके सहयोगी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह शामिल होंगे।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, प्रदेश के जनस्वास्थ मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महेंद्रगढ़ की जिला पार्षद प्रमुख राजेश देवी, भाजपा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता, विधायक बिमला चौधरी शामिल होंगे। सतीश जेलदार और उनके सहयोगियों की ओर से लोगों को समारोह के लिए निमंत्रण दिए हैं। एसडीएम अभिषेक मीणा चेयरमैन सतीश जेलदार को पदभार ग्रहण कराएंगे। समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कनीना के विभिन्न मार्गों पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। समारोह के लिए सतीश जेलदार, अशोक कुमार, अमरजीत सिंह, उमेश यादव, महेश बोहरा ने कहा कि कनीना के इतिहास में पहली बार ऐसे समारोह का आयोजन किया जा रहा है।