फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के निदेशक सुनी सरपंचों की बिजली संबंधी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। बिजली निगम की रविवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एक बैठक हुई। बैठक में मुख्यातिथि बिजली निगम के निदेशक एसके बंसल थे। इस दौरान निदेशक ने सबसे पहले सरपंचों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। सरपंचों ने अपने-अपने गांवों की बिजली संबंधी शिकायतें रखी। इसमें बिजली के तार, पोल औेर बिजली गुल और अधिक बिल संबंधी मामले थे।
निदेशक एसके बंसल ने सरपंचों से कहा कि गांवों में लोगों को बिजली के बिल भरने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नए तार व पोल लगाए जाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में ये काम हो चुका वहां बिजली निरंतर रूप से आ रही और अब बार-बार फाल्ट भी नहीं होते। निदेशक ने बताया कि सभी गांवों में यह कार्य हो जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों सरजार्च माफी योजना समेत अन्य के बारे में जानकारी दी और कहा कि लोग बकाया बिल जमाकर योजना का लाभ उठाए। इसके बाद उन्होंने बिजली कर्मचारियों के साथ बैठक की और उन्हें बिल सेटलमेंट स्कीम पर मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी एलएम से कहा कि वे अपनी-अपनी लिस्टों के बकायादारों के बिल जमा करवाए। यह स्कीम हमारे विभाग और जनता के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसलिए सभी बकायादारों के बिल जमा करवाने में पूरी मेहनत से कार्य करे। स्कीम पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभाग सम्मानित भी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें