फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 स्कूलों में दो दिसंबर को होगी सब इंस्पेक्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा दो दिसंबर को सब इंस्पेक्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में एडीसी महावीर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान हरियाणा कर्मचारी आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव भी उपस्थित थे। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे व जैमर परीक्षा से एक दिन पूर्व लगाए जाएंगे।
एडीसी ने बताया की परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए जिले में 10 स्कूलों का चयन किया गया है। जिनमेें 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम नारनौल होंगे। उन्होंने परीक्षा केंद्र के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि विशेषकर परीक्षा केंद्र वाले भवनों के खिड़की दरवाजे व टॉयलेट आदि का स्वयं अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार की कोई कमी हो तो समय पर दूर की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। यदि किसी स्कूल में बैठने के लिए डेस्क की दिक्कत है तो जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि उचित संख्या में डेस्क उपलब्ध करवाएं। हरियाणा कर्मचारी आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव ने कहा कि सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न करवाने के लिए सभी का सहयोग अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे व जैमर परीक्षा से एक दिन पूर्व ही लग जाएंगे। परीक्षार्थी अपने साथ किसी प्रकार की कोई वस्तु जैसे मोबाइल, बेल्ट, आभूषण न लेकर आएं, इन सब पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी महेश कुमार, स्कूल संचालक व अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भी एडीसी ने अपने विचार रखे। भारतीय संविधान के उद्देश्य को पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें