फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री पर बयानबाजी कर कुल लोग चमका रहे हैं अपनी राजनीति:विक्की खुडाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजपूत समाज के कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। नपा चेयरपर्सन के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी पर दर्ज एससी-एसटी मामला पुलिस देख रही है। अगर जांच में वह निर्दोष होगा तो पुलिस उसे छोड़ देगी। महापंचायत कोई समाधान नहीं है। उक्त बातें वीरवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में विक्की खुडाना और मलखान सिंह पाली ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व राजपूत सभा के प्रधान सवाई सिंह राठोड़ ने शिक्षामंत्री पर जो आरोप लगाए थे वो निराधार हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान के वो निजी बयान थे। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। चेयरपर्सन के पार्षद पति पर एससी/एसटी के दर्ज मामले में कानून अपना काम कर रहा है। इसमें महापंचायत बुलाने का कोई कारण ही नहीं दिख रहा। सुरेंद्र बंटी निर्दोष हैं तो मामला रद्द हो जाएगा। कुछ लोग सरकार को घेरने के लिए इस तरह के मुद्दे खोजते रहते हैं। सभा के नाम का गलत उपयोग कर समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ये लोग शिक्षामंत्री से अपनी निजी दुश्मनी निकालना चाहते हैं। अगर इन लोगों की चुनाव लड़ने की इच्छा है तो खुलकर मैदान में आएं। अगर पार्षद बंटी सही है तो पहले उनके समाज को बंटी के समर्थन में आना चाहिए था। जिन लोगों ने मंत्री के खिलाफ गलत बयानबाजी की है वे माफी मांगे। उन्होंने कहा कि हम भी महापंचायत में जाकर अपनी बात रखेंगे। इस अवसर पर चितलांग के सरपंच हरिओम, भाजपा युवा मोर्चा के नेता संदीप ठाकुर, धर्म सिंह पाली, जोगेंद्र श्यामपुरा, अजय शेखावत, सोहनल पहलवान सतनाली, बिजेंद्र सिंह खुडाना, जम्मू राजपूत खुडाना, नवीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें