फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने शिक्षामंत्री के गांव में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सावन की शिवरात्रि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षामंत्री के पैतृक गांव राठीवास के भूरास्ता मंदिर के शिवालय में वीरवार को जलाभिषेक किया। इस मौके पर शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी जलाभिषेक किया। साध्वी ऋतंभरा ने कथा वाचन किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सावन की शिवरात्रि के इस पर्व पर भगवान भोले शंकर से हरियाणा की जनता के लिए कामना करते हैं कि वे अपनी अनुकंपा बनाए रखें। प्रदेश के हर नागरिक का कल्याण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों, सन्यासियों और साध्वियों के प्रवचनों को सुनना अच्छा होता है। सबको महापुरुषों के प्रवचन सुनने चाहिए। उनको आज यहां भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाने का मौका मिला है। वे धन्य हुए हैं।
विज्ञापन

सीएम और वित्तमंत्री के राठीवास गांव के मंदिर में पहुंचने पर हरियाणा डेयरी के चेयरमैन जीएल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज, व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग, हरियाणा डेयरी के चेयरमैन जीएल शर्मा, बीजेपी के जिला प्रधान शिवकुमार मेहता, सुुधीर दीवान, कंवर सिंह यादव, विक्रम डुलाना, नौरंग बसई, भूप सिंह सिवाच समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे सीएम खट्टर
मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री के भाई राजेंद्र शर्मा के कांवड़ चढ़वाने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री का गांव राठीवास नौ बजे पहुंचने का समय था लेकिन मुख्यमंत्री डेढ़ घंटे देरी से करीब 10:30 बजे राठीवास पहुंचे। इसके बाद शिवालय में जलाभिषेक किया। आधे घंटे हवन करने के बाद पूजा अर्चना की। करीब 11:30 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर पांच सौ से अधिक पुलिस बलों को तैनात किया गया था। महेंद्रगढ़ से शिक्षामंत्री के गांव तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। सीएम के अचानक कार्यक्रम को देखकर कई जगहों पर सड़क पर जल भराव होने पर सुबह के वक्त शॉकर से हटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें