फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइंस पीड़ितों का सीएम से मुलाकात का लिया जाएगा समय, हाईकोर्ट में डाली जाएगी पीआईएल : सुनीता वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी।
मेघोत बींजा, धौलेड़ा व बिगोपुर में निर्धारित मापदंडों के विरुद्ध किये जा रहे अवैध खनन के विरोध ने तूल पकड़ लिया है। बखरीजा माइंस में होने वाली हैवी ब्लास्टिंग व मापदंडों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का शनिवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा।
बसपा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा ने अपनी पूरी जिला यूनिट के साथ धरनारत ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आंदोलनकारियों को पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। प्रशासन की लचर कार्यशैली पर भड़की क्रशर जोन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। माइंस के निर्धारित मापदंडों की उच्च स्तरीय जांच व क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि क्रशर संचालकों से मिलीभगत करके ग्रामीणों को पलायन करने को मजबूर कर रहा है। जिला प्रशासन कमीशन की दलाली में कई गांवों के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और मुख्यसचिव को इस बारे पत्र लिखकर वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा हाईकोर्ट में इस बारे पीआईएल डालने की संभावनाएं भी तलाशी जाएगी। इसके साथ ही इस धरना प्रदर्शन को लघु सचिवालय नारनौल में जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ अशोकदास, एडवोकेट भीम सिंह दहिया, विक्रम चौधरी जैनपुर, रामबिलास बलाहकलां, चांदराम भोडीवाल, रामसिंह प्रधान सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें