फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर के टक्कर मारने के बाद खंभे एवं ट्रांसफार्मर टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
सतनाली चौक पर रात को डंपर ने खंभे को टक्कर मार दी जिसे सीटी-2 फीडर की 13 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बाधित रही। टक्कर लगने से दो खंभे एवं एक 100 केवीके ट्रांसफार्मर टूट गए जिससे बिजली निगम को एक लाख तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। डंपर चालक मौके से डंपर सहित फरार हो गया। वैसे पिछले तीन दिनों से शहर की बिजली सप्लाई किसी न किसी कारण से बाधित चल रही है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि रात 11 बजे डंपर ने सतानाली चौक स्थित ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी जिससे बिजली निगम के दो खंभे और एक 100 केवीके ट्रांसफार्मर टूट गया। साथ ही सीटी 2 फीडर की 13 घंटे बिजली बाधित रही। रात को मौके पर पहुंचे कर्मचारी ने जाकर देखा तो डंपर चालक मौके से डंपर सहित फरार हो गया था। रात को 3 बजे वाटर सप्लाई फीडर से जुड़वाकर सप्लाई चालू करवाई। सुबह मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने इस बारे में लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि डंपर ने टक्कर मार कर खंभे तोड़ दिया था। सुबह 9 बजे सीटी 2 फीडर को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बंद कर दिया गया था जो शाम पांच बजे तक बंद रहा।
विज्ञापन

इन मोहल्लों को उठानी पड़ी परेशानी
सीटी 2 फीडर में 11 हट्टा बाजार, मोहल्ला चौक, कोका बंगड़ी, भूरीवाल, खटीकान, हरिजन बस्ती, वाल्मीकि, मोहल्ला बास, सैनीपुरा, शिव कॉलोनी, ढांणी मंडी वाली आदि मोहल्लों में रहने वाले 15 से 20 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 13 घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहने से मोबाइल, इनवर्टर आदि ठप हो गए। इसके अलावा ठंडे पानी के लिए लोगों ने कैंपर रखवाने पड़े।
पीछे तीन दिनों में निगम को 3.30 लाख रुपये का नुकसान
बिजली निगम को पिछले तीन दिन में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। शनिवार को शाम को आंधड़ आने से क्षेत्र में लगभग 40 खंभे टूट गए जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। सोमवार को दो खंभे एवं ट्रांसफार्मर टूट जाने से 1.30 लाख रुपये का नुकसान हो गया।
तीन दिन शहरी सप्लाई रही बाधित
बता दें कि महेंद्रगढ़ शहर को निगम ने तीन फीडर सीटी 1, सीटी 2 और सीटी 3 के नाम से बांट रखा है। तीन दिन में कभी सीटी-1 तो कभी सीटी-2 की बिजली सप्लाई बाधित रही है। शनिवार को सीटी-1 की सप्लाई 9 घंटे बाधित रही। शाम 5 बजे आंधी के कारण पोल टूट जाने से बिजली बाधित हुई थी जो रात 1.30 बजे चालू हो पाई। रविवार को शाम के समय एक और दो घंटे कट लगे थे। सोमवार को 13 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही।
सरकारी रिकॉर्ड अनुसार ऐसे रही बिजली बाधित
सरकारी रिकॉर्ड अनुसार 29 अप्रैल को रात 1 बजे से रात 12 बजे तक सीटी 1 छह घंटे सप्लाई बाधित रही। सीटी-2 में 4 घंटे 35 मिनट, सीटी-3 में 3 घंटे 5 मिनट सप्लाई बाधित रही। 30 अप्रैल को सीटी 3.10 घंटे, सीटी-2 4.10 घंटे, सीटी-3 पांच घंटे बंद रहा। सोमवार को रात 12 बजे से शाम पांच बजे तक मात्र छह घंटे सप्लाई चालू रही है जबकि सिटी-1 घंटे बाधित रही है। सीटी-3 में कोई कट नहीं लगा।
विज्ञापन

वर्जन:
रात को सतनाली चौक पर डंपर ने खंभे के टक्कर मार दी जिससे 2 खंभे और 100 केवीके ट्रांसफार्मर टूट गया था। अभी सप्लाई चालू करने के लिए कर्मचारी के लिए लगे हुए हैं।
-एसडीओ जगदीश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें