फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली बजाकर किया एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाली बजाकर किया एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन
विज्ञापन

नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना जिला प्रधान हरकेश की अध्यक्षता में पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस के सामने वीरवार को भी जारी रहे। वीरवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया। वहीं अस्पताल परिसर से धारा 144 लागू करके कर्मियों को धरने से खदेड़ने की निंदा की।
उन्होंने एनएचएम कर्मियों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी के माध्यम से उनकी आवाज विधानसभा में उठाई जाएगी। वहीं कांग्रेस की सरकार आने पर एनएचएम कर्मियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव, जिला सचिव किरोड़ीमल सैनी ने भी संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को वीरवार शाम तक पूरा नहीं किया जाता तो 15 दिसंबर को प्रदेशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद थाली बजाते हुए एनएचएम कर्मचारी तालाब बहादुर सिंह, पुलिस लाइन, अनाज मंडी, नागरिक अस्पताल व किला रोड से नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव के निवासी पर पहुंचे। वहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें पूरी नहीं करने पर सरकार को कोसा। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए वापस रेस्ट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के प्रधान अशोक यादव ने कहा कि एंबुलेंस सेवाओं में एनएचएम कर्मियों के कार्य संभालने की अफवाह उड़ाई जा रही है। एंबुलेंस विभाग में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त वरिष्ठ उप प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र, प्रेस सचिव विनोद राव, मनोज कुमार, सरजीत, ज्ञानवती, संतोष देवी, प्रदीप कुमार, खुशबू गर्ग, अनीता देवी, कमलेश देवी, भतेरी, नीलम देवी, रवींद्र कुमार, राजकुमार, घनश्याम, पूजा यादव व डा. अमित शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस संबंध में नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत धनखड़ ने कहा कि वीरवार को जिले भर 332 कर्मचारियों में 241 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि आगामी आदेश तक अभी किसी कर्मचारी को टर्मिनेशन नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें