फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में भी दिखा वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल में भी दिखा वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस का असर
विज्ञापन

नारनौल। जिले में भी वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस का असर दिखाई दिया। हालांकि यहां बारिश तो नहीं हुई लेकिन दो दिनों से ठंडी हवा चल रही हैं। बुधवार को भी ठंडी हवाएं चली तथा आसमान में वातावरण धुंधला रहा और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस आने के कारण आसमान में कुछ धुंधलापन दिखाई दे रहा है। वहीं सुबह तेज ठंडी हवाएं भी चली। शाम के समय क्षेत्र में बादल भी छाये रहे। इससे लोगों को सुबह व शाम के समय ठंड का अहसास हुआ। हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकली। जिसके कारण अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा अंतर दिखाई नहीं दिया। मंगलवार को जहां क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डा. कमल यादव के अनुसार इस समय हल्की ठंड पड़ने लगी है ऐसे में लोग बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन


दिनांक अधिकतम न्यूनतम (तापमान)
10 नवंबर 27 14
11 नवंबर 30 13.6
12 नवंबर 29.5 13.5
13 नवंबर 29 13
14 नवंबर 28 13
15 नवंबर 28 11.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें