फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मंडी अटेली। प्रजा भलाई संगठन के ब्लॉक महासचिव लालचंद कबाड़ी के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें महेंद्रगढ़ जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को मिर्जापुर बाछौद में स्थापित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

महासचिव लालचंद ने बताया कि मिर्जापुर बाछौद ही मेडिकल कालेज स्थापित करने का सबसे उपयुक्त स्थान है। उन्होंने कहा कि इन दोनों गांव की पंचायतें मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर-बाछौद रेवाड़ी-नारनौल राष्ट्रीय हाइवे पर स्थित है। जिले के प्रत्येक गांव से यहां की कनेक्टिविटी सुगम है, साथ में हवाई पट्टी और रेलवे स्टेशन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि दोनों गांवों की एक पंचायत में मेडिकल कालेज मिर्जापुर बाछौद में स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास करके उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को पहले भी भेजा गया था। इसी कड़ी में आज प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर मोहर सिंह, हवलदार जगदीश प्रसाद, शेर सिंह, संपतराम, नरेश पूर्व पंच व जगदीश पूर्व पंच भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें