फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व समाज महापंचयत आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज स्थापित करने और पद्मावती फिल्म पर प्रतिबंध की मांग
विज्ञापन

-11 सदस्यीय टीम आज मुख्यमंत्री को सौपेंगी ज्ञापन
फोटो संख्या:34 से 40
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पाल मैरिज पैलेस में रविवार को सर्व समाज की महापंचायत आयोजित की गई। इस मौके पर संजय ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक संगठन और सरपंचों की हुई महापंचायत में प्रदेश सरकार से महेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापित करने और पद्मावती फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। इस दौरान 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो सोमवार को नारनौल सीएम से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपेंगे।
इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में चाहे किसी की भी सरकार रही हो किंतु महेंद्रगढ़ क्षेत्र के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार हुआ है। इसी कारण यह क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारनौल में पहले से ही आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और 200 बेड का अस्पताल है। प्रदेश सरकार की योजना के तहत प्रत्येक जिले में खोले जाने वाले मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ का हक है और वो इसेे लेकर रहेंगे। उन्होंने बताया कि एक मात्र उप नागरिक अस्पताल है जिसमें घायलों के पट्टी कर रेफर कर दिया जाता है जिनमें अधिकतर तो रास्ते में ही दम तोड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि सर्व समाज राजनीति लोगों पर निर्भर रहकर हीं बल्कि जनता को साथ लेकर हकों के लिए लड़ेगा। इस मौके पर ललित, बल्ली शेखावत, विजय सिंह सरपंच, धर्मबीर झुक, धर्मपाल नंबरदार, रमेश शेखावत, खायरा गांव के सरंपच अभय सिंह, पवन बेरी, लालचंद मालड़ा, नरेश, अनिल यादव भगड़ाना, अमित यादव पालड़ी, सूबेदार रामस्वरूप, श्योताज सिंह, परमजीत, सतबीर भगडाना, रविदत्त पालड़ी, विरेंद्र नौताना आदि रहे। 11 सदस्यीय टीम चार मुख्य मांगों को लेकर मिलेगी। टीम मेडिकल कॉलेज महेंद्रगढ़ में स्थापित करवाने, हेड क्वार्टर महेंद्रगढ़ में स्थापित करने, पद्मावती फिल्म पर रोक लगाने, अहीर रेजीमेंट बनाए जाने का मांग पत्र सीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


11 सदस्यीय टीम का किया गठन
महापंचायत में मेडिकल कॉलेज को लेकर 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम सोमवार को जिले के प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे। 11 सदस्यीय टीम में हरियाणा युवा यादव महासभा के अध्यक्ष रमेश राव पायलट, देव नगर के सरपंच विष्णु डाबड़, समाजसेवी विनोद पाली, संजय ब्रह्मचारी, ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश दीवान, राजपूत सभा के प्रधान ठाकुर पृथ्वी सिंह, महेंद्रगढ़ विधानसभा इनेलो से पूर्व प्रत्यासी निर्मला तंवर, संजय राव, पवन खुडाना, बहादुर थानेदार को शामिल किया गया है।

पाली में स्थित हकेंविवि में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण में प्रदेश और केंद्र सरकार अपने-अपने हिस्से की ग्रांट तुरंत जारी करें ताकि क्षेत्र को मेडिकल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। रानी पद्मावती फिल्म पर पूरे हिंदुस्तान में प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र भी लिखेंगे।
-रमेश राव पायलट, अध्यक्ष, हरियाणा युवा यादव महासभा।
-----
मेडिकल कॉलेज की सबसे अधिक आवश्यकता महेंद्रगढ़ को है। यहां के मरीजों व घायलों को रोहतक, गुरुग्राम या जयपुर जाना पड़ता है। इसमें कई घायल तो रास्ते में दम तोड़ जाते हैं। इस क्षेत्र के साथ हमेशा विश्वासघात हुआ है। अब क्षेत्र के लोग जागरूक हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के साथ हेड क्वार्टर भी लेकर रहेंगे।
-निर्मला तंवर, पूर्व प्रत्याशी, इनेलो।
-------
नांगल चौधरी, अटेली और नारनौल से कोई ऐतराज नहीं हैं। अगर प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज वहां देना चाहती है तो हेड क्वार्टर दे दिया जाए। पिछले 70 वर्षों से महेंद्रगढ़ राजनीतिक उपेक्षा शिकार के चलते आगे नहीं बढ़ पाया किंतु अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। पद्मावती हिंदू धर्म से संबंध रखती थी अगर कोई हिंदुओं के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।
-विनोद तंवर पाली।
------
जब बुजुर्गों से पूछते थे कि जिला महेंद्रगढ़ है और मुख्यालय नारनौल क्यों? उनके पास जवाब नहीं होता था। किंतु अब वह इतिहास दोहराया नहीं जाएगा। अब हम अपने हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे चाहे उन्हें कितना संघर्ष करना पड़े वो करेंगे। मेडिकल कॉलेज के लिए सोमवार को सीएम से मिलेंगे और एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
-विष्णु डाबड़, प्रधान सरपंच एसोसिएशन महेंद्रगढ़।
------
स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर पूरा क्षेत्र परेशानियों से जूझ रहा हैं। एक छोटी सी बीमारी की जांच करवाने के लिए 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे लोगों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी उठानी पड़ती है। वैसे भी महेंद्रगढ़ नाम का जिला है यहां कुछ भी नहीं है। इसलिए मेडिकल कॉलेज पर हमारा हक है और इसे लेकर रहेंगे। सर्व समाज जो निर्णय करेगा हम उनका साथ देंगे।
विज्ञापन

-राजेश दिवान, प्रधान ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़।
-----
हिंदुस्तान में जहां भी विवि हैं वहीं मेडिकल कॉलेज की स्थापना है। हकेंविवि जब गांव जाट पाली में है तो मेडिकल कॉलेज भी पाली में ही बनाया जाना चाहिए। पहले भी हेड क्वार्टर के लिए धरना प्रदर्शन किए थे। अगर सर्वसमाज एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा तो वो उनके साथ हैं और जरूरत पड़ती तो वो मेडिकल कॉलेज के लिए धरने पर भी बैठ जाएंगे।
-जगदीश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें