फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़कों पर विपक्ष ने कहा, सरकार नहीं दे रही ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी सड़कों पर विपक्ष ने कहा, सरकार नहीं दे रही ध्यान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में टूटी सड़कों के कारण अब विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेराना शुरू कर दिया है। विपक्षी दल इनेलो और कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि जिले के लगभग सभी मार्गों की हालत इस सरकार में खस्ता है। शहर के अंदरूनी मार्गों का बुरा हाल है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सड़कोें से धूल उड़ रही है। कुछ दिन यदि यही हाल रहा तो लोग बीमार पड़ जाएंगे।
शहर के बीच से गुजर रहे नेशनल हाईवे नंबर-11 की हालत सबसे ज्यादा खस्ता है। यह हाईवे रेवाड़ी रोड के पास बुरी तरह टूट गया है। सिंघाना रोड, जिसे अब न्यायमूर्ति नरेश संघी मार्ग कहते हैं, वह भी टूट गया है। इस कारण इस मार्ग पर सड़क दिखाई ही नहीं देती। सड़क की बजाय यहां मुख्य मार्ग पर मिट्टी ही मिट्टी दिखाई देती है, जो दिनभर उड़ती रहती है। इस रोड को लेकर अब राजनीति भी होने लगी है। विभिन्न विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सड़क पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्षी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार इन सड़कों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन


सरकार अच्छी सड़कों का वादा कर सत्ता में आई थी। अच्छी तो दूर यहां अब नाम के भी लिए सड़क नहीं रही। सरकार इन सड़कों को सुधारने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। ऐसी सरकार से लोग और क्या उम्मीद कर सकते हैं।
-सुरेंद्र नंबरदार, पूर्व जिला प्रधान कांग्रेस

सिंघाना रोड समेत शहर की सभी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। इस कारण पूरे दिन इनसे धूल उड़ती रहती है। सरकार इन सड़कों की ओर ध्यान नहीं दे रही। सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी असफल हो रही है।
-कृष्ण राव, जिला प्रधान, युवक कांग्रेस

सत्ता में आने के लिए भाजपा ने कई जतन किए थे। लोगों को सपने भी दिखाए, मगर अब भाजपा की हकीकत लोगों के सामने है। जिले की सभी सड़कें टूट चुकी हैं। सरकार से लोगों ने अब तो उम्मीद लगाना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

-सूबेदार महेंद्र सिंह बड़ेसरा, जिला प्रधान सैनिक प्रकोष्ठ, इनेलो

सिंघाना रोड और रेवाड़ी रोड की हालत बहुत ही खस्ता है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। तीन-तीन विधायक नारनौल में रहते हैं, मगर वे भी इस ओर ध्यान नहीं देते। ऐसे में सरकार से और क्या उम्मीद लगा सकते हैं।
-अशोक सैनी, पूर्व प्रधान युवा इनेलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें