फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे विचारों को व्यवहारिक जीवन में धारण करना ही सत्संग: महंत

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे विचारों को धारण करना ही सत्संग : महंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। धार्मिक कार्यक्रमों में मिले अच्छे विचारों को व्यवहारिक जीवन में धारण करना ही सत्संग है। इससे समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों पर अंकुश लगेगा। यह बात वीर हनुमान मंदिर के महंत उदयनाराणचार्य ने शनिवार को दैनिक प्रवचन के दौरान ग्रामीणों से कही। उन्होंने कहा कि जीवन में सामाजिक मर्यादाओं की अहम भूमिका होती है। लेकिन, प्रतिस्पर्धा के युग में युवा पीढ़ी जीवन के लक्ष्य से भटक गई। माता-पिता की सेवाभाव से विमुख हो गए और विभिन्न पाखंड विचारों में फंस गए। जबकि, माता-पिता जीवन के सार्थक गुरु होते हैं, उनकी सेवा करने पर सभी धामों की तीर्थ जैसा फल मिलेगा। जीवनकाल में अधिकांश युवा माता-पिता की सेवा नहीं करते और मरने के उपरांत प्रीतिभोज करते हैं। इससे पुण्य की प्राप्ति संभव नहीं। महंत ने कहा कि युवाओं को नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाना होगा। साथ ही दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या आदि बुराइयों को खत्म करने में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें