फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई शुरू, 21 से होगा नवरात्रों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई शुरू, नवरात्र 21 से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव नांगल सोडा स्थित मां अन्नूपूर्णा नगरकोट धाम में नवरात्र के लिए सफाई शुरू हो चुकी है। धाम के पुजारी पवन कुमार ने बताया कि इस वर्ष धाम पर नवरात्र का आयोजन 21 सितंबर से होगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत तीसरे नवरात्र 23 सितंबर को धाम पर माँ अन्नपूर्णा के आदेशानुसार गुरु मां संतोष के सानिध्य में गो लोकधाम के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया जाएगा। मां संतोष ने बताया कि गोमाता की पूजा से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण को लगा कि महाभारत के युद्ध के बाद सारे पापकर्म उनके सर पर आ गए तो उन्होंने उन पापकर्मों को उतारने के लिए गोलोक धाम में सुशीला नामक गाय की बहुत वर्षों तक सेवा की। उन्होंने गो भक्तों से अपील की कि गोलोक धाम के निर्माण में अपना योगदान दें। नवरात्र के समापन पर 29 सितंबर को शाम के समय भंडारा और जागरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें