फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड रामायण पाठ में बही भजनों की गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया चले ना श्री राम के बिना...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के तत्वावधान में रविवार को काठ मंडी में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पंडित महेश शर्मा ने मुख्य यजमान सौरभ, धीरज गोयल से भगवान राम की पूजा करवाकर ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रधान ओमप्रकाश मित्तल ने की।
विज्ञापन

पाठ की शुरुआत डा. राजेश गोयल, कृष्ण कंछल, प्रवीण गुप्ता, बबलू अग्रवाल, घनश्याम गर्ग ने की। इसके बाद सियाराम पंसारी ने ‘राजा बने रघुरइया अवध में बाजे बधाइयां’ भजन के माध्यम से राजा राम का राज्याभिषेक किया। वहीं भारत सैनी ने दुनियां ये चल रही है मैया के इशारों से, सीताराम सर्राफ ने मन चल वृंदावन धाम रटे जा राधे-राधे, कमल मित्तल ने दुनिया चले ना श्री राम के बिना राम जी चले ना हनुमान के बिना भजन के माध्यम से राम की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर नरेश डेरोलिया, सुरेश, दिनेश, राजेश, निपेंद्र, मुन्नी देवी, कांता, रिंकी, नितिन, आकाश चौधरी, रेखा, पारुल, ऊषा, बजरंग सर्राफ, कुसुम निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें