45 बच्चों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 11 अगस्त से 24 अगस्त तक विभिन्न स्कूलों में किया गया। इसमें एमआर पब्लिक स्कूल के 45 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। चयनित खिलाड़ी अंडर-19 आयु वर्ग में अमित, अरुण, नीरज, संजीव, प्रदीप, अक्षय, जितेंद्र, योगेश, सुमित, अंकित, हिमांशु, विकास, अरुण, जबकि अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों में लवकेश, सचिन, अंकित, अमित, निखिल, विपिन, रोहित, स्लेश, हिमांशु, निशांत, दीपक, जतिन, मनजीत, पारस रहे। लड़कियों में कोमल, पूजा, खुशबू, मुस्कान, अल्का, मोनिका, अंजू राखी, शैली, वर्षा, शिक्षा, शशि और अंडर 14 आयु वर्ग में रितु, पूजा, प्रिया, निशा, मनीषा आदि का चयन हुआ। प्रिंसिपल अनीता यादव और स्टाफ ने चयनित बच्चों राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सफल के लिए शुभकामनाएं दी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।