फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावाली कुई गणेश पूजा महोत्सव में हुआ सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश पूजा महोत्सव में हुआ सुंदरकांड पाठ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री मेंहदीपुर बालाजी मित्र मंडल के तत्वाधान में साप्ताहिक सुंदरकांठ पाठ का आयोजन मोहल्ला मिश्रवाड़ा में स्थित चेतावाली कुई के गणेश पूजा महोत्सव में किया गया। पाठ में मुख्य यजमान विक्की बंसल सपरिवार थे।
विज्ञापन

पंडित उमादत्त शर्मा ने विधिवत पूजन करवाया। इसके बाद गणेश वंदना, रामधुन, गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंडल के सदस्य अमित फौजदार ने मुख्य यजमान को स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद योगेश शर्मा, महावीर प्रसाद अग्रवाल, नरेन्द्र गर्ग, विजय हल्दीया, दीपक अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, प्रेम गुप्ता, ओमप्रकाश, काशीनाथ व नवीन बंसल आदि ने मधुर स्वरों में सुंदरकांड पाठ का गुणगान किया। सुंदरकांडपाठ के बाद सुदेश देवी शर्मा ने मैं हूं शरण में तेरी संसार के रचईया, नरेंद्र गर्ग ने जय हो जय हो तुम्हारी बजरंगबली, म्यूजिक मास्टर राहुल शर्मा ने म्हारा प्यारा रे गजानन आ जाइयो रिद्धि-सिद्धि न संग में लाइयो जी गाकर गणेश की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर अशोक सिंघल, त्रिलोक चंद शर्मा, सुरेंद्र गर्ग, मोहन संघी, जवाहर, चंचल संघी, सत्यप्रकाश संघी, कमल फौजदार, राजकुमार, नीरज अग्रवाल, अमित गोयल व रामचंद्र अग्रवाल आदि भक्तजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें