फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में आरपीएस नारनौल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबाल में आरपीएस नारनौल बना चैंपियन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में आरपीएस नारनौल की टीम ने फाइनल मैच में आरपीएस महेंद्रगढ़ को 2-0 से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व टीम ने सेमी फाइनल मैच में सीएल स्कूल को पराजित किया। विद्यालय पहुंचने पर शुक्रवार को टीम का जोरदार स्वागत किया गया। विजेता टीम को विद्यालय की चेयरपर्सन पवित्रा राव ने बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य विकास शर्मा ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सबसे अधिक आसान और आरामदायक तरीका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें