नूनी अव्वल में किया वाटर कूलर का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ग्राम नूनी अव्वल में आम लोगों के लिए शुक्रवार को वाटर कूलर लगाया गया। इससे लोगों को गर्मी के मौसम में पीने का ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। यह वाटर कूलर डॉ. रामनिवास यादव ने अपने पिता स्व. घीसाराम ठेकेदार की याद में लगवाया है। इसका उद्घाटन बाबा खेतानाथ आश्रम और सती मंदिर गांव नूनी अव्वल के संत योगी सावण नाथ (उड़ी बाबा) ने किया। इस अवसर पर संत ने कहा कि हमारे जीवन में जल का धर्म सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर सरदानाथ, यादव सेना के प्रदेश अध्यक्ष नवीन राव, रामसखी, रामौतार यादव, यादराम प्रधान, राजेंद्र, सुरेंद्र, डॉ. अनिल, नरेश, श्रीराम, पवन, रोहताश नंबरदार, जगदीश, रविंद्र, नितिन आदि उपस्थित थे।