फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: मेडिकल कॉलेज का 91 प्रतिशत काम पूरा, शेष बचे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश

Wed, 08 Feb 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने गांव कोरियावास में बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया तथा इस प्रोजेक्ट का निर्माण कराने वाले कंपनी अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने अधिकारियों को जल्द कार्य को पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि लगभग 598 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का 91 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है बाकी बचे कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 76 एकड़ जमीन निश्चित की गई है। डीसी ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाने के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिला के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसमें कुल 880 बेड होंगे। इनमेंं 720 वार्ड बेड होंगे जबकि 100 आईसीयू बैड होंगे। इसमें 14 आपरेशन थियेटर होंगे। इसमें 40 स्पेशल बेड तथा प्राइवेट वार्ड में 20 बेड होंगे। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के एसडीओ दिनेश सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर धर्मेश सैनी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राकेश दीपक, बीडीपीओ प्रमोद, एससीपीओ अंकित, ग्राम सचिव मंजीत, अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के सदस्य नरेश, सुशील मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें