फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी केंद्र पर 128 किसानों को 900 बैग यूरिया के बांटे

Wed, 12 Nov 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद लेकर जाता किसान---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सरकारी केंद्र पर बुधवार को किसानों को यूरिया वितरित की गई। बुधवार को 128 किसानों को 900 बैग यूरिया के वितरित किए गए। मंगलवार देर शाम को केंद्र पर 900 यूरिया के बैग पहुंच गए थे। बुधवार को 80 किसानों को तीन बैग, 30 किसानों को चार व 18 किसानों को पांच यूरिया के दिए गए।
विज्ञापन

किसान रामवीर, रामनिवास, पुरूषोतम, राधेश्याम, गोविंद ने बताया कि नवंबर में सरसों में पहली सिंचाई करवाई जाएगी। इसको लेकर यूरिया की आवश्यकता होती है। किसान अभी गेहूं की अगेती बिजाई का कार्य चल रहा है। अधिकांश किसान बिजाई कर चुके हैं। इस समय यूरिया की अधिक आवश्यकता होती है।
आवश्कतानुसार यूरिया नहीं मिल पा रही है। वहीं नवंबर व दिसंबर में सरसों की फसल में पहली सिंचाई से पहले यूरिया खाद की आवश्यकता होती है। यूरिया को लेकर किसानों की खाद को लेकर मारा होनी शुरू हाे गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस बार अनुमानित 277500 एकड़ में सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है। सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

-
-वर्जन:
किसानों को 900 बैग यूरिया के वितरित किए गए। किसानों को आवश्कतानुसार खाद मुहिया करवाई जा रही है। दो हजार यूरिया बैग की डिमांड भेजी गई है। एक या दो दिन में यूरिया के बैग आने की संभावना है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।- जगराम, प्रबंधक, हैफेड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें