नारनौल। अनाज मंडी स्थित खाद केंद्र पर शुक्रवार को 900 बैग यूरिया की खेप पहुंची। इसका वितरण शनिवार से किया जाएगा। केंद्र पर यूरिया का स्टॉक मंगलवार को खत्म हो गया था। इस कारण गत तीन दिनों तक खाद का वितरण बंद रहा। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
15 दिनों में अब तक करीब 1160 बैग यूरिया का वितरण किया जा चुका है। एक किसान को एक बार में 5 बैग यूरिया वितरित किया जा रहा है। एक बैग यूरिया की कीमत 266.50 रुपये निर्धारित की गई है। जिले में रबी फसल के दौरान करीब 32 हजार मीट्रिक टन यूरिया की मांग रहती है। जानकारी के अनुसार अब तक जिला भर में करीब 3500 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। वहीं कृषि विभाग के पास अभी करीब 7500 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।
वर्जन :
आवश्यकता के अनुसार जिले भर के खाद केंद्रों पर खाद की खेप पहुंचाई जा रही है। एमएफएमबी पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाने वाले किसानों को ही खाद का वितरण किया जाएगा।
संजय, गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग, नारनौल।