निजामपुर। इन दिनों फोन पर परिचित बनकर लोगों के साथ ठगी करने की वारदात हो रही है। अब निजामपुर के दिलबाग के साथ ठगी हो गई। पुलिस शिकायत में निजामपुर निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को उसके पास एक फोन आया। वह उसकी आवाज नहीं पहचान सका। उसने कहा कि उसकी माता अस्पताल में भर्ती है। उसे एक ट्रांजेक्शन करवानी है। इसके बाद उसने 50 हजार व 40 हजार के फर्जी मैसेज भेजे। उसने कहा कि एक मोबाइल नंबर पर यह रुपये भेज दो। उसके बाद उसने 90 हजार रुपये बताए गए नंबर पर भेज दिए। उसे बाद में पता चला कि यह मैसेज फर्जी था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद