फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में लंबित हैं 90 हजार केस

Sat, 14 Nov 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हर संभव प्रयास किया जाता है कि सबको को न्याय मिले, शीघ्र मिले और सस्ता मिले। यह निर्मित भवन न्याय का मंदिर है तथा भक्त आमजन है और वकील पुजारी है और जज भगवान स्वरूप हैं।
विज्ञापन


मंदिरों में झूठ नहीं बोली जाती, न्याय करना सबकी जिम्मेदारी है। ये बातें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश सतीश मितल ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर में एडिशनल लिटिगेशन हाल का उद्घाटन करते हुए कहीं।

उन्होंने बताया कि न्याय जनता का हक है। हाईकोर्ट में 90 हजार केस लंबित हैं। जिला न्यायालयों में साढे़ पांच लाख से ऊपर केस लंबित हैं। उन्होंने बताया कि सच्चाई के साथ न्याय करें, भारत के संविधान में जो लिखा है।
विज्ञापन


शीघ्र सस्ता और सुलभ न्याय देना हमारा कर्तव्य है। कनीना सब डिविजन होने के कारण वहां पर ज्यूडिशियल कांप्लेक्स भी जरूरी है। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस नरेश कुमार संघी ने बताया कि प्रदेश में यह एडिशनल लिटिगल हाल इसी जिला में है, जो इस जिला में अपने आप में गर्व का विषय है।

इस अवसर पर  पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट से प्रशानिक जज अमोल रत्न ने कहा कि आवश्यकता अनुसार कोर्ट कांप्लेक्स, लीगलहाल, चेंबर इत्यादि भवनों का निर्माण करवाया गया है। सैशन जज अरुण कुमार सिंगल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पौधा रोपण भी किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अतुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त आर.एस वर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान बलवंत राव व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें