फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चितवन वाटिका में पार्क का 90 फीसदी काम पूरा हुआ

Tue, 20 May 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04अग्रसेन चितवन वाटिका में तैयार किया गया पार्क। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास मुख्य मार्ग पर स्थित अग्रसेन चितवन वाटिका अब अपने वास्तविक स्वरूप में नजर आने लगी है। वाटिका में नगर परिषद द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

पार्क में केवल दस प्रतिशत ही कार्य बचा है, जिसका भी काम जोरों से चल रहा है। नगर परिषद करीब 90 लाख रुपये की लागत से चितवन वाटिका के पार्क को विकसित कर रहा है। इससे पहले करीब एक दशक से यह चितवन वाटिका बदहाल थी। चितवन वाटिका के अंदर गंदगी फैली हुई थी। इसके आधे भाग में सब्जी की रेहड़ियां लगी रहती थी।
मुख्य मार्ग पर बदहाल पड़ी चितवन वाटिका शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लगा रही थी, लेकिन अब यह वाटिका यहां से हर आने-जाने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस चितवन वाटिका में बैठने के लिए दो सुंदर हट, फैंसी लाइटें, फुटपाथ, जगह-जगह डस्टबिन भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं पार्क में 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने के लिए स्थान तैयार कर दिया है। इसके अलावा चितवन वाटिका फिलहाल झूले लगाने व घास लगाने का कार्य चल रहा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार 10 से 15 दिन में इसका कार्य पूर्ण हो जाएगा। चितवन वाटिका में बारिश के समय पानी नहीं भरे इसका भी पूरा ध्यान रखते हुए मुख्य गेट को ऊंचा उठाया गया है।
चितवन वाटिका में अभी थोड़ा काम बाकी है, लेकिन लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए अभी से इसमें बनाई गई हट के अंदर बैठे रहते थे। इस चितवन वाटिका में बने सुंदर पार्क से यहां रह रहे लोगों को तो लाभ मिलेगा ही इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लाेगों के बैठने के लिए भी एक सुंदर स्थान हो जाएगा।
वर्जन-
अग्रसेन चितवन वाटिका में पार्क का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। थोड़ा काम बचा है वह चल रहा है। 10 से 15 दिन में पूरा हो जाएगा। इस पार्क के अंदर लोगों के लिए हर सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। यह पार्क 90 लाख रुपये की लागत से तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन

सुंदरसिंह श्योराण, एक्सईएन नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें