नारनौल। गांव दनचोली में संचालित एथलीट खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 9 खिलाड़ियों ने आर्मी का फिजिकल टेस्ट पास किया है। 9 खिलाड़ियों का फिजिकल के साथ-साथ मेडिकल भी हो चुका है। आगामी कुछ दिनों में ये सभी लिखित परीक्षा में भाग लेंगे।
फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है और चयनित खिलाड़ी इस समय लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कोच मनजीत सिंह ने बताया कि दनचौली में दौड़ सहित अनेक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कई खिलाड़ी पुलिस में सेवा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा खेल नर्सरी में इस समय अनेक बच्चे दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियों का अभ्यास कर रहे हैं। पिछले दिनों आयोजित प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अनेक पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उन्होंने बताया कि उम्मीद है फिजिकल पास करने वाले 9 खिलाड़ी लिखित परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश सेवा में शामिल होंगे।
बॉक्स:
बचपन से ही आर्मी में शामिल होना चाहता था। फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद मैंने पहले पड़ाव को पार कर लिया है। अभ्यास के दौरान कोच का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उम्मीद है लिखित परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाऊंगा।-सियाराम, खिलाड़ी
बॉक्स
फिजिकल टेस्ट को लेकर नर्वस था लेकिन कोच के मार्गदर्शन और साथी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से मैं कामयाब रहा। खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर व सीनियर खिलाड़ियों से प्रेरणा पाकर मैंने भी अभ्यास करना शुरू किया था।-राजेश, खिलाड़ी