अनलॉक-1 में रोडवेज विभाग की चार बसों का सुबह लोकल रूटों पर संचालन हुआ। इसमें बसें नारनौल से महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी और अटेली गई।
बस स्टैंड प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि लोकल रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। इससे पहले भी प्रयास किया गया था। लेकिन, यात्री नहीं मिले थे। उन्होंने बताया कि बाजार खुलने से यात्रियों के आने बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा बसें नारनौल से जयपुर, नारनौल से अलवर, नारनौल से सिंघाना और नारनौल से चंडीगढ़ वाया रोहतक चलाने की है। इसके अलावा इंटर डिस्ट्रिक्ट में नारनौल से हिसार, नारनौल से दादरी, नारनौल से गुरुग्राम और नारनौल से रेवाड़ी के बीच चलेगी। बसों का कोरोना वायरस को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। लंबे रूटों पर ऑनलाइन टिकट का प्रावधान होगा।